जॉब्स

Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी, क्लर्क व चपरासी समेत भरे जाएंगे 2381 पद

Bombay High Court Recruitment 2025 Notification: बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी व अन्य पदों को भरने के लिए नोटिफिकिशन जारी ​किया है। कुल 2381 वैकेंसी आई हैं। इनमें से कुछ पदों पर 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को bombayhighcourt.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

Image

बॉम्बे हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी

Bombay High Court Recruitment 2025 Apply Online: क्या आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं? तो बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई लेटेस्ट वैकेंसी को देखिए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क, चपरासी व अन्य पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2381 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क, चपरासी और दूसरे पोस्ट की भर्ती की जानकारी मिलेगी, जिसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, उम्र सीमा, सैलरी स्ट्रक्चर, सिलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन स्टेप्स, और ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक शामिल है।

ये भर्तियां मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए की जाएंगी। इसमें 18 से 38 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जानें कब से कब तक किए जा सकते हैं आवेदन

Bombay High Court Recruitment 2025 Date

बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं, तब तक आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर लीजिए ताकि आवेदन विंडो खुलते ही आप आवेदन कर सकें। यदि आप वास्तव में आवेदन के इच्छुक हैं, तो इसे अंतिम समय तक के लिए टलने नहीं दीजिएगा।

Bombay High Court Recruitment 2025 Post Details

क्लर्क1382 पद
चपरासी887 पद
ड्राइवर37 पद
स्टेनोग्राफर लोअर56 पद
स्टेनोग्राफर अपर19 पद
Bombay High Court Recruitment 2025 Last Date

इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Bombay High Court Recruitment 2025 Eligibility

  • क्लर्क: 1382 पद योग्यता - ग्रेजुएशन एवं टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट
  • चपरासी: 887, योग्यता - मराठी लिखनी व पढ़नी आती हो।
  • ड्राइवर: 37, योग्यता - 10वीं पास व एलएमवी लाइसेंस, एवं तीन साल का अनुभव।
  • स्टेनोग्राफर लोअर: 56, योग्यता - ग्रेजुएशन व शॉर्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट + टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट
  • स्टेनोग्राफर अपर: 19, योग्यता -ग्रेजुएशन व शॉर्टहैंड 10 शब्द प्रति मिनट + टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट

आधिकारिक साइट: bombayhighcourt.nic.in

Bombay High Court Recruitment 2025 Fees

सामान्य /ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ पीडब्लूडी /महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये। जिस पद के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उसकी विज्ञप्ति से जानकारी जरूर क्रॉस चेक करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article