जॉब्स

BOI Recruitment 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

BOI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BOI Recruitment 2024

BOI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर 3 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है।

BOI SS Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एससी के 2 पद, एसटी के 1 पद, ओबीसी के 4 पद, ईडब्ल्यूएस के 1 पद और जनरल के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर होगा।

BOI SS Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

How to apply for BOI SS Recruitment 2024

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BOI Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article