जॉब्स

BOI PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया में निकली पीओ की बंपर वैकेंसी, bankofindia.co.in पर आज से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 11, 2023, 03:06 PM IST

BOI PO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BOI PO Recruitment 2023

Photo : iStock

BOI PO Recruitment 2023, Bank of India Probationary Officer Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी Bank of India PO Recruitment 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 11 फरवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।

Bank PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 350 पद और आईटी ऑफिसर के 150 पद सहित कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

BOI PO Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर और आईटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 29 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply online for BOI PO Recruitment 2023

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं और पीओ एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जामा कर दें।
BOI PO Notification 2023: इतना देना होगा शुल्क

बैंक में पीओ पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article