LIVE

Sarkari Naukri: आज इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी

सरकारी रिजल्ट, सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी खबर के लिए इस ब्लॉग को विजिट करते रहें। यहां आने वाले नई नई सरकारी जॉब्स भर्ती नोटिफिकेशन के साथ साथ प्रवेश पत्र, आंसर की और रिजल्ट देखने के लिए भी लिंक दिया जाता है। आप किसी भी क्लास या वर्ग से होंं, यहां हर 20 मिनट में नई खबर से रूबरू हो सकेंगे। यहां एजुकेशन सेक्टर के साथ एकेडमिक खबरों को भी कवर किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 27, 2022, 09:24 IST
Follow on Google News
 Sarkari Naukri: आज इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी

लगभग सभी मुख्य बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में अब सभी आयोगों, बैंक व अन्य संस्थानों की ओर से फिर से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कराने पर फोकस बढ़ गया है। सरकारी नौकरी के लिए नए नोटिफिकेशन आने लगे हैं। लगभग हर क्षेत्र से आवेदन मंगाए जा रहे हैं, इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, डिफेंस, खेल, बैंकिंग, रेलवे आदि शामिल है। शिक्षा जगत में सीटेट व यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आने वाला है, जबकि यूजीसी नेट व राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी आई है, पुलिस भर्ती की बात करें तो एमपी, राजस्थान व अन्य राज्यों में भर्ती चल रही है, इसके अलावा अग्निवीर योजना के ​जरिये भारतीय सेना में जाने के मौके खुल रहे हैं।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 LIVE | CBSE 10th 12th Result 2022 LIVE

दूसरी तरफ, हर दिन बैंकिग जॉब्स आ रही है, यही नहीं रेलवे भर्ती भी लगातार आगे बढ़ रही है। बता दें, अभी 2 दिन के अंदर रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए आंसर की जारी की थी।

SSC CGL Result 2022 Date | SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2022

JUN 26, 2022 14:53 IST

Sarkari Result 2022 Today - कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यहां जल्द ही कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि बोर्ड ने अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 26, 2022 14:24 IST

Sarkari Result 2022 Today - हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहें हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल यानी 27 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 26, 2022 13:55 IST

Sarkari Result 2022 Live - एडीओ के पदों पर भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग के कृषि विभाग अधिकारी (एडीओ) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एडीओ के पदों की रिक्तियों को पूरा किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 13:31 IST

Sarkari Result 2022 Live - हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल यानी 27 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड  ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 26, 2022 12:57 IST

Sarkari Result 2022 Today - hpsssb के पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मंत्रालयों व विभागों के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hpsssb.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 12:27 IST

Sarkari Result 2022 Live - डीएसएसएसबी टीजीटी संस्कृत का रिजल्ट

DSSSB असिस्टेंट टीजीटी संस्कृत टीचर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। डीएसएसएसबी ने आज टीजीटी संस्कृत का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वो DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 11:54 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकार नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।

JUN 26, 2022 11:25 IST

Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता

आईडीबीआई के इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अकाउंट्स और मैथ्य के साथ स्नातक की परीक्षा में उत्तीर्ण होगा चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

JUN 26, 2022 11:10 IST

Sarkari Reult 2022 Live - SBI CBO का फाइनल रिजल्ट जारी

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में एसबीआई इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 26, 2022 10:51 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएएस और आईएफएस का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल हुए थे वो संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 10:17 IST

PSEB Result 2022 Live - पंजाब बोर्ड का रिजल्ट कब

पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी 26 जून 2022 को शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 26, 2022 09:54 IST

Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

JUN 26, 2022 09:19 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 नोटिफिकेशन जल्द

सीटेट 2022 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUN 26, 2022 08:49 IST

Sarkari Result 2022 Live - प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पीओ के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 08:21 IST

CBSE Board 10th 12th Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जून के अंत तक या जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 26, 2022 07:57 IST

Sarkari Result 2022 today - पीटीईटी परीक्षा 2022

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जय नारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर ने पीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।

JUN 26, 2022 07:29 IST

Sarkari Result 2022 Live - सहायक अधिकारी के पदों पर भर्ती

भारतीय कृषि अनुसंधान में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आईएआऱआई ने अपने यहां पर सहायक अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माधयम से भारतीय कृषि संस्थान में सहायक अधिकारी के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 07:02 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकारी मके मंत्रालयों व विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 26, 2022 06:42 IST

Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सराकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 26, 2022 06:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 23:15 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे भर्ती की आयु सीमा

ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा में 3 साल और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम डेट या उससे पहले तक अप्लाई करें।

JUN 25, 2022 22:21 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे में 3 हजार भर्ती की आयु सीमा व चयन प्रक्रिया

भारतीय रेलवे की ओर से भर्ती प्रक्रिया की मदद से अपरेंटिस के कई अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट आधार पर होगी और आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। मेरिट शैक्षणिक योग्यता आधार पर तैयार होगी।

JUN 25, 2022 21:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी में पीजीटी और टीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है हालांकि उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 21:09 IST

Sarkari Jobs 2022 Live: रेलवे के 3 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी आवेदन

भारतीय रेलवे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com की मदद से 27 जून तक अपने आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं। रेलवे ने 3612 वैकेंसी पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए लास्ट अप्लाई डेट भी नजदीक है।

JUN 25, 2022 20:22 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सुप्रीम कोर्ट में आई वैकेंसी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट सहायक पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2022 तक या इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 19:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक में निकली नौकरी

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 25 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 18:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे करें आवेदन

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc) पर जाएं।

होम पेज पर 'ऑनलाइन आवेदन' के लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर करें और अपना प्रोफाइल बनाएं। अब अपने अकाउंट में लॉग इन करें।

JUN 25, 2022 18:27 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हिमाचल लोक सेवा आयोग भर्ती आवेदन फीस

सरकारी नौकरी पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये की आवेदन फीस, अन्य राज्यों के उम्मीदवार से 400 रुपये का आवेदन शुल्क और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है।

JUN 25, 2022 17:45 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हिमाचल रिजल्ट के लिए शैक्षिक योग्यता

हिमाचल लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना को चेक करें।

JUN 25, 2022 17:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हिमाचल लोक सेवा आयोग पदों पर भर्ती

हिमाचल लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान 14 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अनुसार हिमाचल प्रदेश तहसीलदार के 14 पद, प्रशासनिक सेवा के 07 पद, प्रखंड विकास अधिकारी के 5 पद और ट्रेजरी अफसर के 3 पद शामिल हैं।

JUN 25, 2022 16:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Result Live: हिमाचल लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती

एचपीपीएससी यानी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कई विभागों में प्रशासनिक सेवा पदों पर भर्ती को लेकर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजन कर रहा है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

JUN 25, 2022 14:33 IST

Sarkari Result 202 Today - कांस्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसफ ने अपने यहां पर कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम बीएसएफ के कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 25, 2022 14:03 IST

Sarkari Result 2022 Live - वायुसेना में अग्निवीर की भर्ती

लगातार विरोध और समर्थन के बीच बीते दिन अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सबसे पहले वायुसेना ने पहल की है। वायुसेना ने अपने यहां पर अग्निवीर के लिए बंपर भर्ती का आयोजन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वायुसेना में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट airforce.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 25, 2022 13:26 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन

यूपीटीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड जल्द ही पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस जुलाई के पहले सप्ताह के भीतर यूपीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार updeled की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदनन कर सकेंगे।

JUN 25, 2022 12:42 IST

Sarkari Result 2022 Live - जानें शैक्षणिक योग्यता

सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा पीजी लास्ट ईयर के छात्र भी यहां आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 25, 2022 12:27 IST

CTET Notification 2022 Live - सीटीईटी नोटिफिकेशन जल्द

सीटईटी परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

JUN 25, 2022 11:30 IST

Sarkari Result 2022 - सुप्रीम कोर्ट में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेन कर सकते हैं। 

JUN 25, 2022 11:10 IST

Sarkari Result 2022 Live - निकलने वाली है बंपर भर्ती

केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभीगों में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी ने राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का निर्देश दिया था। 

JUN 25, 2022 10:43 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएएस आईएफएस प्रीलि्मस का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आईएएस और आईएफएस के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो लोग आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे, वो upsc की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 10:12 IST

Sarkari Result 2022 Live - पंजाब बोर्ड का रिजल्ट

पंजाब बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पंजाब बोर्ड इस माह के अंत तक यानी 30 जून तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 25, 2022 09:08 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीएसएफ में भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में कांस्टेबल व एसआई के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

JUN 25, 2022 08:33 IST

CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज यानी 25 जून 2022 को रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 25, 2022 07:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - एचपीसीएल के पदों पर भर्ती

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवरों के लिए अच्छी खबर है। एचपीसीएल ने अपने यहां पर कई पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 07:20 IST

JAC Result 2022 Live - झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। झारखंड अकेडमिक काउंसिल किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 25, 2022 06:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - राज्य व केंद्र के इन पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते राज्य सरकारी से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सारी जानकारी दी जाएगी।

JUN 25, 2022 06:39 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर सरकारी नौकरी का सुना संजोए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (upsessb) ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 25, 2022 06:23 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा स्टाफि सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 25, 2022 05:57 IST

HPCL Sarkari Naukri 2022 Live: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में वैकेंसी

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से कई पदों के लिए भर्ती आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।

JUN 24, 2022 23:31 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे में 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन

रेलवे ने 3612 वैकेंसी पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इन पद को लेकर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक आ चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com की मदद से 27 जून तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म भेज सकते हैं।

JUN 24, 2022 22:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: स्पेशलिस्ट अफसर के कई पदों पर वैकेंसी

बीओबी यानी बैंक ऑफ बरोड़ा ने स्पेशलिस्ट अफसर के 325 खाली पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 22:17 IST

Sarkari Result 2022 Live: एसएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पश्चिमी क्षेत्र के लिए हवलदार और एमटीएस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होनी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 21:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन नेवी भर्ती चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

भारतीय नौसेना के उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिलने वाले अंकों के आधार पर होना है। 01 अगस्त 2001 से 31 अक्टूबर 2008 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन के पात्र हैं।

JUN 24, 2022 21:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन नेवी भर्ती की शैक्षिक योग्यता

भारतीय नौसेना में निकली अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ आईटीआई परीक्षा पास करनी होगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को एनसीवीटी की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित आईटीआई / ट्रेड टेस्ट पास होना योग्यता में शामिल है।

JUN 24, 2022 20:45 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: इंडियन नेवी भर्ती की जरूरी डेट्स

भारतीय नौसेना की सरकारी भर्ती के लिए जो नौकरी निकली हैं, उनसे संबंधित जरूरी डेट को आप यहां पर जान सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट - 8 जुलाई 2022
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआती डेट – 21 जून 2022 सुबह 10 बजे

JUN 24, 2022 20:07 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: इंडियन नेवी के इन पदों पर वैकेंसी

भारतीय नौसेना की भर्ती प्रक्रिया की मदद से अपरेंटिस के कुल मिलाकर 338 पदों को भरा जाना है। इसके लिए आईटीआई क्वालीफाइड / फ्रेशर पुरुष और महिला उम्मीदवार इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोप्लेटर, पैटर्न मेकर, मैकेनिक डीजल, मरीन इंजन फिटर, फाउंड्री मैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सहित अन्य पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 19:20 IST

Sarkari Result 2022 Live: लाइब्रेरियन पद भर्ती के लिए लास्ट डेट

लाइब्रेरियन के 460 पदों के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है। आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2022 से शुरू है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 18:41 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान में सरकारी जॉब

राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 5546 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती को लेकर 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 24, 2022 18:07 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे अप्रेंटिस पदों के लिए निकली भर्ती

भारतीय रेलवे ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से अप्रेंटिस के कुल 5636 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 30 जून 2022 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 17:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ में निकली भर्ती

बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की ओर से सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 110 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के भीतर अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 16:38 IST

Sarkari Result 2022 Live: एसएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने पश्चिमी क्षेत्र की ओर से एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होनी है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 16:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन नेवी में अपरेंटिस भर्ती वैकेंसी

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 8 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए 18 जून 2022 को रोजगार समाचार पत्र में में अधिसूचना जारी की गई है।

JUN 24, 2022 15:26 IST

TS PGCET 2022, TS Ed CET 2022 आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Telangana State Council of Higher Education, TSCHE ने TS PGCET 2022 और TS Ed. CET 2022 exams के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पीजीसीईटी और एड सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 जून, 2022 है। उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट -tsche.ac.in पर जा सकते हैं।

JUN 24, 2022 15:00 IST

Sarkari Naukri Live - ICAI ने इस राज्य में स्थगित की परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI ने 23 जून, 2022 को एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से घोषणा की कि ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 को असम राज्य में मौजूदा बाढ़ के कारण परेशानी के कारण स्थगित कर दिया गया है।
 

JUN 24, 2022 14:35 IST

Sarkari Result 2022 - सहायक अनुभाग अधिकारी की रिक्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अनुभाग अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 21 अगस्त 2022 (रविवार) को सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। 

JUN 24, 2022 14:11 IST

Sarkari Result Live - NIELIT ने जारी किया नोटिफिकेशन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने तकनीकी सहायक, सहायक, आशुलिपिक, वित्तीय नियंत्रक, वित्त अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, वैज्ञानिक 'डी' और अन्य सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 14:01 IST

Sarkari Naukri Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) वर्ष 2022 के लिए महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसके लिए पंजीकरण कल से शुरू होगा। उम्मीदवार अपना एमपीएससी अधीनस्थ सेवा आवेदन 15 जुलाई 2022 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 13:44 IST

NEET UG 2022 एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 17 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET – UG) 2022 आयोजित करेगी। रिपोर्टों के अनुसार, NTA द्वारा जल्द ही NEET-UG 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, NEET UG 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

JUN 24, 2022 13:13 IST

Sarkari Result Live - 177 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) अपने प्लांट में 177 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती कर रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक और कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में 6 महीने का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 12:45 IST

Sarkari Result Live - ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2022

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (जयपुर) या RSMSSB ने ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और हाउस कीपर के पद के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड अपडेट की पीडीएफ अपलोड कर दी है।

JUN 24, 2022 12:19 IST

Sarkari Result Live - परिवर्तन और विकास विभाग में नौकरी

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अनुसंधान सहायक के पद के लिए साक्षात्कार अनुसूची / प्रवेश पत्र अपडेट के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग 12 जुलाई 2022 से परिवर्तन और विकास विभाग के तहत योजना सेवाओं के तहत अनुसंधान सहायक पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।

JUN 24, 2022 12:05 IST

Sarkari Naukri Live - महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3137 पद

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3137 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय महिलाओं के लिए GPSSB लिखित परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2022 तक GPSSB महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 11:25 IST

Sarkari Result - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पद के लिए पुन: परीक्षा का परीक्षा केंद्र स्थान जारी किया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पुन: परीक्षा 02 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले 14 मई 2022 को दूसरी पाली में आयोजित होने वाली थी और स्थगित कर दी गई थी।

JUN 24, 2022 10:58 IST

Sarkari Result Live - भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नौकरी

Bhabha Atomic Research Centre (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र), मुंबई ने भर्ती.barc.gov.in पर स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 01 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 10:37 IST

Sarkari Result Live - नेवल डॉकयार्ड में नौकरी

नेवल डॉकयार्ड (मुंबई) 338 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: भारतीय नौसेना अपरेंटिस भर्ती 2022 पात्रता मानदंड: उम्मीदवारों को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।

JUN 24, 2022 10:05 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीएसएनएल भर्ती 2022

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), हरियाणा टेलीकॉम सर्कल ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिस प्रशिक्षण के तहत अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार संबंधित पोर्टल www.mhrdnats.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

JUN 24, 2022 09:32 IST

Sarkari Result Live - 5546 पदों के लिए RSMSSB की विज्ञप्ति जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 09:14 IST

Sarkari Result Today - राज्य लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति जारी

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अनुभाग अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 21 अगस्त 2022 (रविवार) को सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। 

JUN 24, 2022 08:43 IST

Sarkari Result 2022 - कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और जिनके पास वैध GATE स्कोर है, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो गई है और 22 जुलाई, 2022 को समाप्त होगी।

JUN 24, 2022 08:09 IST

Sarkari Result 2022 - इंटर्नशिप का मौका

लद्दाख के छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे और IIT कानपुर के सहयोग से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन द्वारा इंटर्नशिप और प्रायोजित एमटेक कार्यक्रम का अवसर प्रदान किया जा रहा है। लद्दाख के उम्मीदवार जो इंटर्नशिप के अवसरों और एमटेक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in पर पंजीकरण शुरू कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 07:48 IST

Sarkari Result Live - पीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट, पीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड Rajasthan Pre Teacher Education Test, PTET 2022 Admit Card जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान द्वारा जारी किया गया है। उम्मीदवार ptetraj2022.org के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JUN 24, 2022 07:24 IST

Sarkari Result Live - CLAT 2022 फाइनल आंसर की जारी

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2022 फाइनल आंसर की 23 जून, 2022 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब इन अंतिम कुंजियों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CLAT UG, PG अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ, उम्मीदवार बहुत जल्द अपने CLAT परिणाम 2022 की भी उम्मीद कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 07:04 IST

Sarkari Result Today - एमएचटी सीईटी फॉर्म में सुधार का मौका 

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एमएचटी सीईटी 2022 के लिए सुधार विंडो अब राज्य सीईटी सेल द्वारा खोल दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.maharashtra.org पर अपने एमएचटी सीईटी 2022 फॉर्म में एडिटिंग शुरू कर सकते हैं।

JUN 24, 2022 07:04 IST

Sarkari Result 2022 - NIMCET 2022 आंसर की जारी?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनआईटी जमशेदपुर संभावित रूप से आज NIMCET 2022 Answer Key जारी करेगा। एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, निमसेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -nimcet.in से आंसर की देख पाएंगे।

JUN 24, 2022 07:04 IST

Sarkari Result Live - यूपीएससी परीक्षा आज से

संघ लोक सेवा आयोग, भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा या यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा 2022 आज से शुरू होगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाला हर कोई अब यूपीएससी आईईएस, आईएसएस प्रवेश पत्र और परीक्षा के दिन निर्देश डाउनलोड कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।