SSC CGL Result 2022 Date: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब, क​हां और कैसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 08:39 AM IST

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 1 परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है। 11 से 21 अप्रेल तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा...

google

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date : Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Tier 1 Examination का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है। परीक्षा 11 से 21 अप्रेल तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम ssc.nic.in से देख सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट जारी होने के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

 SSC CGL Result 2022 Date: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब, क​हां और कैसे करें चेक

एसएससी सीजीएल टियर 1 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को टियर- II परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी (सूची -1), कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ) (सूची-2) और अन्य सभी पदों (सूची-3) के पदों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ जारी की जाएगी। बता दें, एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट / जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट / अपर डिवीजन क्लर्क, टैक्स असिस्टेंट आदि पदों पर नियुक्ति का मौका मिलता है।

ऐसे देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट

End of Feed