Bihar SHS CHO Recruitment 2024: बिहार के स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 4500 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसमें ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।
बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकेंगे।
Bihar SHC CHO के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Bihar SHS CHO Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
Bihar SHS CHO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर निकली वैकेंसी में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। इसमें जनरल कैटेगरी, ओबीसी और EWS के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार 250 में आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई?
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BSc Nursing की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जनरल नर्स और मिडवाइफरी सर्टिफिकेट रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के उम्र की बात करें तो इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र 42 साल रखी गई है। इसमें उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 को की जाएगी। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
