जॉब्स

Bihar Sachivalaya Recruitment 2024: टाइपिंग पर है कमांड तो बिहार सचिवालय की नौकरी पक्की, सैलरी होगी 1.4 लाख

Bihar Sachivalaya Various Post Recruitment 2024: बिहार सचिवालय की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाना होगा।

Image

बिहार सचिवालय में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Bihar Sachivalaya Stenographer Recruitment 2024: अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार सचिवालय की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 26 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ऑनलाइन आवेलदन कर सकते हैं।

बिहार सचिवालय की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अप्रैल 2024 को होगा। इस वैकेंसी में आवेदन का तरीका और योग्यता की डिटेल्स आगे देख सकते हैं।

Bihar Sachivalaya वैकेंसी डिटेल्स

बिहार सचिवालय में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 26 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के कुल 19 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा डेटा एंट्री ऑफिसर के 5 पदों पर और स्टेनोग्राफक के कु 2 पदों पर भर्तियां होंगी।

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के पद पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये की बेसिक सैलरी होगी। साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें अप्लाई?

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Assistant Branch Officer, DEO and Stenographer Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पहले मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar Sachivalaya Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार सचिवालय में असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग हिंदी और इंग्लिश की स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास के साथ अच्छी टाइपिंग स्पीड की योग्यता होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में भी 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले आवेदन के पात्र हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article