Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना की ओर से आज यानी 21 जुलाई 2025 को कांस्टेबल ड्राइवर के 4361 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (Bihar Police Constable Driver Recruitment) चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Bihar Police Constable Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2025 है। यहां आप बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025: बिहार पुलिस ड्राइवर के 4000 से ज्यादा पदों पर आज से आवेदन शुरू
Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4361 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 1772 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 436 पद, अनुसूचित जाति के लिए 632 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 492, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 757 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 24 पद शामिल हैं।
Bihar Police Constable Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास हल्के व भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां अनारक्षित वर्ग के लिए 25 वर्ष,पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि (पुरुष) - 27 वर्ष और पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि (महिला)- 28 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Bihar Police Constable Vacancy: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो यह कैटेगिरी वाइज अलग अलग है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि एससी, एसटी व महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये है।
