जॉब्स

Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 48000 से ज्यादा

Bihar CHO Recruitment 2024: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती (NHM Bihar CHO Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई है जो 21 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Image

Bihar CHO वैकेंसी

Photo : iStock

Bihar Health Department Recruitment 2024: बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती (NHM Bihar CHO Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई है जो 21 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Bihar CHO Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Advertisement टैब पर क्लिक करें।
  • अब सीएचओ भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब नियमानुसार आवेदन फाॅर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar CHO Recruitment 2024 Application यहां पर क्लिक करें।

योग्यता और आयु सीमा

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही CCH या GNM कोर्स किया हो अथवा अभ्यर्थी ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article