जॉब्स

Bihar Anganwadi Bharti 2024: बिहार आंगनवाड़ी में निकली 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

Bihar Anganwadi Sevika Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छा मौका है। बिहार में समाज कल्याण विभाग के तहत आंगनवाड़ी में बंपर भर्तियां निकली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 935 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आंगनवाड़ी सेविका और सहायिता के खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसमें आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- patna.nic.in पर जाना होगा।

Image

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2024

Photo : Times Now Digital

Bihar Anganwadi Sevika Recruitment 2024: बिहार में समाज कल्याण विभाग जिला प्रोग्राम कार्यालय की ओर से बाल विकास सेवाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्तियां निकली हैं। 12वी के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 935 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- patna.nic.in पर जाना होगा।

बिहार आंगनवाड़ी में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 नवंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar Anganwadi Bharti के लिए करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- patna.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Employment on vacant posts of Anganwadi Sevika/Sahayika under Patna district के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika under Patna District Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार आंगनवाड़ी में पटना जिले में निकली सेविका पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, सेविक के पद पर नौकरी पाने के लिए सहायिका पद पर 5 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है।

वैकेंसी डिटेल्स

पटना जिले में आंगनवाड़ी में कुल 935 खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें सेविका के कुल 235 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं, 700 पद सहायिका के लिए निकाले गए हैं। इसमें आवेदन करने के लिए महज 15 दिनों का समय मिला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article