जॉब्स

Bihar Agriculture Recruitment 2023, Sarkari Naukri: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई

Bihar Agriculture Recruitment 2023, Sarkari Naukri: बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने अपने सहायक, नियंत्रक, सहायक रजिस्ट्रार, लैब असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Bihar Agriculture Recruitment 2023, Sarkari Naukri: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी

Bihar Agriculture Recruitment 2023, Sarkari Naukri: बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Agriculture Recruitment) खबर है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने अपने सहायक, नियंत्रक, सहायक रजिस्ट्रार, लैब असिस्टेंट, वनपाल, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, निजी सहायकत और आशुलिपिक समेत 82 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Bihar Agriculture Vcancy 2023) किया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहते इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Bihar Agriculture Bharti) सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Agriculture Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

बिहार सरकार के कृषि विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वी, 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अन्य पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

Bihar AgricultureVacancy 2023: आयु सीमा

कृषि विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।

Bihar Agriculture Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bausabour.ac.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें। वहीं यदि आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेजों की छायाप्रति बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भेजना होगा।

Bihar Agriculture Bharti 2023: यहां देखें चयन प्रक्रिया

कृषि विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट या कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट निर्धारित किया जाएगा। यहां चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल प्रोफिशियंसी टेस्ट होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स का चयन कर लिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article