BHEL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने फिटर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीएचईएल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 16 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 515 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें फिटर के 176 पद, वेल्डर के 97 पद, टर्नर के 51 पद, मशीनिस्ट के 104 पद, इलेक्ट्रीशियन के 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 18 पद और फाउंड्रीमैन के 4 पद शामिल हैं।
BHEL Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)
BHEL Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
बीएचईएल में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BHEL Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BHEL Recruitment 2025: कितना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 29500 रुपये से 65000 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
