जॉब्स

BHEL Admit Card 2025: जारी हुआ सुपरवाइजर और इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा का एडमिट कार्ड, careers.bhel.in से करें डाउनलोड

BHEL Admit Card 2025 released at careers.bhel.in: इस प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) के कुल 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Image

BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025 released at careers.bhel.in: बीएचईएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी बीएचईएल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BHEL Admit Card 2025: अप्रैल में होगी परीक्षा

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 12 अप्रैल और 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BHEL Admit Card 2025

  • सबसे पहले बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा पंजाब बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

BHEL Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) के कुल 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article