जॉब्स

BECIL Sarkari Naukri: डाटा एंट्री ऑपरेटर और रेडियोग्राफर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 2, 2023, 12:55 AM IST

BECIL Sarkari Naukri Job Vacancy: बीईसीआईएल का भर्ती अभियान संगठन में 155 पदों के लिए भर्ती करेगा। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2023 तक रखी गई है। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर और रेडियोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती होनी है।

Image

BECIL सरकारी नौकरी 2023

BECIL Sarkari Naukri 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डीईओ, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बेसिल की आधिकारिक साइट becil.com की मदद से जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान बेसिल में 155 पदों को भरेगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल, 2023 तक है।

बेसिल (BECIL) भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल्स

डाटा एंट्री ऑपरेटर: 50 पद

वेतन 20202 रुपये

रोगी देखभाल प्रबंधक (पीसीएम): 10 पद

वेतन: 30,000 रुपये

रोगी देखभाल कॉर्डिनेटर: 25 पद

वेतन : 21970 रुपये

रेडियोग्राफर: 50 पद

वेतन: 25,000 रुपये

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: 20 पद

वेतन: 21,970 रुपये

योग्यता मानदंड: बीईसीआईएल भर्ती के उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पर दिए पात्रता मानदंड को चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और इंटरेक्शन पर आधारित है। उम्मीदवारों को ईमेल या टेलीफोन के माध्यम से इस बारे में सूचना दी जाएगी।

अलग-अलग वर्ग के लिए BECIL आवेदन फीस:

सामान्य - 885 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 590 रुपये अतिरिक्त फीस

ओबीसी - 885 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 590 रुपये अतिरिक्त फीस

एससी/एसटी - 531 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 354 रुपये अतिरिक्त फीस

भूतपूर्व सैनिक - 885 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 590 रुपये अतिरिक्त फीस

महिला - 885 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 590 रुपये अतिरिक्त फीस।

ईडब्ल्यूएस / पीएच - 531 रुपये, एक से ज्यादा पद के लिए 354 रुपये अतिरिक्त फीस।

कैसे करें आवेदन: एसएससी उम्मीदवार केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article