BCECEB Recruitment 2024: बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 700 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

BCECEB Junior Resident Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

BCECEB Junior Resident Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर 28 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार कर सकेंगे।

BCECEB Recruitment 2024

BCECEB Recruitment 2024

BCECEB Junior Resident Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर रेजिडेंट के कुल 700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 37 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed