जॉब्स

Bank Job 2024: छूट ना जाए मौका, इस बैंक में 3000 से ज्यादा वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Canara Bank Recruitment 2024 for Apprentice: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। केनरा बैंक की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3000 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है वो अप्लाई कर लें।

Image

केनरा बैंक में वैकेंसी

Photo : iStock

Canara Bank Recruitment 2024 for Apprentice: केनरा बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3000 पदों पर भर्तियां होंगी। जल्द ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में कैंडिडेट्स के पास आवेदन फॉर्म भरने का ज्यादा समय नहीं है।

केनरा बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2024 है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Canara Bank Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • केनरा बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- canarabank.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Canara Bank Recruitment 2024 for Apprentice के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।

Canara Bank Recruitment 2024 for Apprentice Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

बैंक में सरकारी नौकरी की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाती है। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फ्री में आवेदन का मौका मिला है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बैंक अप्रेंटिस के खाली पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए NATS Apprentice में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 सितंबर 2024 के आधार पर होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article