जॉब्स

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी की बहार, assamrifles.gov.in पर जल्द करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 19, 2023, 03:29 PM IST

Assam Rifles Recruitment Rally 2023: असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Assam Rifles Recruitment 2023

Photo : iStock

Assam Rifles Recruitment 2023, Assam Rifles Recruitment Rally 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी असम राइफल्स भर्ती रैली 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रैली का आयोजन 1 मई 2023 से किया जाएगा।

Assam Rifles Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

असम राइफल्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 616 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% और एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 33% अंक हासिल करना जरूरी है।

Assam Rifles Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

असम राइफल्स में इस नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to apply online for Assam Rifles Recruitment Rally 2023

  • असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • फिर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
Assam Rifles Recruitment Rally 2023 Notification - Direct Link

Assam Rifles Recruitment 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी असम राइफल्स भर्ती रैली 2023 के लिए 19 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। बता दें कि एप्लीकेशन लिंक 17 फरवरी से एक्टिव कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article