जॉब्स

Assam Rifles Recruitment 2023, Sarkari Naukri: असम राइफल्स ने ग्रुप बी व सी के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Assam Rifles Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: असम राइफल्स ने ग्रुप बी व सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप बी व सी की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स के ग्रुप बी व सी के पदों पर वैकेंसी

Assam Rifles Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: असम राइफल्स ने अपने यहां पर ग्रुप बी व सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Assam Rifles Recruitment 2023) किया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए (Assam Rifles Vacancy 2023) बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Assam Rifles Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता

असम राइफल्स के ग्रुप बी व सी के पदों पर आवेदन करने के लिए ग्रुप बी व सी के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Assam Rifles Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. assamrifles.gov.in पर जाएं।
  2. यहां Assam Rifles Group B & C Recruitment 2023 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Assam Rifles Vacancy 2023: आवेदन शुल्क

असम राइफल्स के इन पदों पर आवदेन करने के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। ग्रुप बी के लिए आपको 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि ग्रुप सी के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Assam Rifles Bharti 2023: चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स के ग्रुप बी व सी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article