जॉब्स

AP Police SI Phase II Admit Card 2023: जारी हुआ एपी सब इंस्पेक्टर PST व PMT एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 06:47 PM IST

AP Police SI Phase II Admit Card 2023: आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (AP SLPRB) ने सब इंस्पेक्टर पीएसटी व पीएमटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AP Police SI Phase II Admit Card 2023

Photo : iStock

AP Police SI Phase II Admit Card 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (AP SLPRB)ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP Police SI Exam 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा

आंध्र प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को किया गया और इसके नतीजे 11 अगस्त को जारी किए गए। इस परीक्षा में कुल 57,923 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी, जिसमें से स्टेज 2 परीक्षा के लिए 56,116 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था।

AP Police SI PST PMT Date 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट

बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) / फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का आयोजन 25 अगस्त 2023 को विशाखापत्तनम, एलुरु, गुंटूर और कुरनूल में किया जाएगा। पीईटी व पीएमटी के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 24 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download AP Police SI Phase II Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाएं।
  • फिर सब इंस्पेक्टर पीईटी व पीएमटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

AP Police SI Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आंध्र प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 411 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article