Anganwadi Supervisor Vacancy 2023: आंगनवाड़ी में नौकरी का सपना संजोए बैठी महिलाओं के लिए अहम सूचना है। हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Anganwadi Supervisor Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के कुल 440 पदों पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Anganwadi Supervisor Vacancy) की जाएगी।
Anganwadi Supervisor Vacancy 2023: आंगनवाड़ी के सुपरवाइजर के पदों पर वैकेंसी
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2023 है। यहां आप आवेदन करे लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं।
Anganwadi Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी के महिला सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।Anganwadi Supervisor Age Limit: आयु सीमा
आंगनवाड़ी के महिला सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।Anganwadi Supervisor Vacancy 2023 Apply Online
- महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Anganwadi Mahila Supervisor Online Form 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Anganwadi Supervisor Vacancy: ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
ध्यान रहे आपको इन सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
