Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने अपने यहां पर बंपर भर्ती (Railway Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हुबली डिवीज, कैरिज रिपेयर, गलुरु डिवीजन व मैसूर डिवीजन की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Railway Vacancy) की जाएगी।
Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर विकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई
खास बात यह है कि, यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाए डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcchuli.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Railway Vacancy 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग अलग डिवीजन की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पदों का विभाजन डिवीजन के अनुसार किया गया है। यहां टेबल के जरिए आप समझ सकते हैं।| हुबली डिवीजन | 237 |
| गुलुरु डिवीजन | 230 |
| कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हुबली | 217 |
| सेंट्रल वर्कशॉप मैसूर | 43 |
Southern Railway Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।आयु सीमा
साउथ वेस्टर्न रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।Southern Railway Vacancy 2023: कैसे करें अप्लाई
- rrcchuli.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर South Western Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
