AIIMS में नौकरी का सुनहरा अवसर, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा- सैलरी 60000 से ज्यादा

AIIMS Programmer Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने भटिंडा ने प्रोग्रामर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एम्स प्रोग्रामर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान ककते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एम्स में नौकरी का शानदार अवसर।
  • प्रोग्रामर के तमाम पदों पर निकली वैकेंसी।
  • एम्स प्रोग्रामर के पदों पर आवेदन का लिंक 1 जुलाई से एक्टिव।

AIIMS Programmer Recruitment 2024: एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भटिंडा ने प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (AIIMS Programmer Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (AIIMS Programmer Recruitment 2024) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है। आवेदन के लिए लिंक कल यानी 1 जुलाई से एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप एम्स भटिंडा के प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

AIIMS Programmer Recruitment 2024, Sarkari Naukri

AIIMS Programmer Recruitment 2024: एम्स में प्रोग्रामर के पदों पर निकली वैकेंसी

AIIMS Programmer Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एम्स के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीयटेक (कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजिनीयरिं/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स होना चाहिए या फिर एमसीए या समकक्ष विषय में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

AIIMS Programmer Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Aiims Bhatinda की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIIMS Programmer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

AIIMS Programmer Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

एम्स के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाए डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed