जॉब्स

Agniveer Recruitment Rally 2023: जारी हुई अग्निवीर भर्ती रैली की डेट, जानें कब व कहां होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 6, 2023, 03:40 PM IST

Agniveer Recruitment Rally 2023, Indian Army Recruitment Rally 2023: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। भारतीय सेना द्वारा इससे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में किया गया था।

Image

Agniveer Recruitment Rally 2023

Photo : iStock

Agniveer Recruitment Rally 2023, Indian Army Recruitment Rally 2023: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally 2023) के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

Agniveer Recruitment Rally 2023: कब और कहां होगी रैली

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 नवंबर से 7 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती रैली महाराष्ट्र के आठ जिलों - मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, नासिक, धुले, पालघर, रायगढ़ और नंदुरबार को कवर करेगी। इस रैली का आयोजन मुंबई यूनिवर्सिटी ग्राउंड, कलिना, सांताक्रूज़ ईस्ट, मुंबई उपनगरीय में किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Rally 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

भारतीय सेना द्वारा इससे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती रैली में शामिल होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड मेल कर दिया गया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Indian Army Agniveer Recruitment 2023: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article