जॉब्स

Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 14, 2023, 03:49 PM IST

Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अप्लाई कर लें।

Image

Indian Army Recruitment 2023

Photo : iStock

Agniveer Recruitment 2023, Indian Army Agniveer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। भारतीय सेना ने अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च निर्धारित की गई थी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू की गई थी।

Indian Army Recruitment 2023: कब होगी परीक्षा

भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Indian Army Agniveer Notification 2023: कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी कि आयु 17 1/2 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग तय की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to apply online for Indian Army Agniveer Recruitment 2023

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अग्निपथ भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Agniveer Recruitment 2023: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article