जॉब्स

AAI JE Recruitment 2024: जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें योग्यता

AAI JE Recruitment 2024, AAI Junior Executive Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

AAI JE Recruitment 2024

AAI JE Recruitment 2024, AAI Junior Executive Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (AAI JE Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर आज यानी 2 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई निर्धारित की गई है।

AAI JE Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जेई (आर्किटेक्चर) के 3 पद, जेई (इंजीनियरिंग-सिविल) के 90 पद, जेई (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) के 106 पद, जेई (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 278 पद और जेई (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 13 पद शामिल हैं।

AAI JE Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for AAI JE Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे करियर टैब पर क्लिक करें।
  • फिर जेई एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉम जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

AAI JE Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अप्रैल से 1 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article