Chicken masala Village Style Recipe: गांव के स्टाइल में बनाना चाहते हैं चिकन मसाला? तो यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 02:32 PM IST

Village Style Chicken masala Recipe: चिकन का नाम सुनते ही नॉनवेज लवर्स के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। यहां आप विलेज स्टाइल में चिकन मसाला बनाने की विधि पढ़ सकते है।

Chicken masala Village Style Recipe: गांव के स्टाइल में बनाना चाहते हैं चिकन मसाला? तो यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

Village Style Desi Chicken masala Recipe: चिकन मसाला नॉनवेज खाने वालों के लिए बेहद पसंदीदा रेसिपी है। इस रेसिपी को आप पार्टी में डिनर के तौर पर सर्व कर सकते है। चिकन मसाला ईद के मौके पर भी बनाया जाता है।  चिकन मसाला को आप रोटी, चावल, नान या पराठा के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यदि आप गांव जैसा चिकन मसाला बनाने चाहते है, तो आप यहां विलेज स्टाइल में चिकन मसाला बनाने की पूरी रेसिपी पढ़ सकते हैं।

विलेज स्टाइल में चिकन मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री

  • - सरसों का तेल 
  • - चीनी 
  • - बारीक कटा हुआ प्याज
  • - नमक (आवश्यकतानुसार)
  • - धनिया पाउडर
  • - चिकन मसाला 
  • - लहसुन (पिसा हुआ)
  • - अदरक (पिसा हुआ)
  • - आलू (कटा हुआ)
  • - हरी मिर्च (कटी हुई)
  • - टमाटर (कटा हुआ) 
  • - गरम मसाला 
  • - पानी (आवश्यकतानुसार)
  • - तेजपत्ता

विलेज स्टाइल में चिकन मसाला बनाने की विधि

  1. - विलेज स्टाइल में मसाला चिकन बनाने के लिए सबसे पहले आप चिकन को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। अब चिकन में लग हल्दी लगकर उसे थोड़ी देर आग पर पकाएं।
  2. - जब चिकेन हल्का पक जाए, तो उसे फिर से धो लें। अब चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े काट ले। अब एक बर्तन में सरसों का तेल रखकर उसे गैस पर गर्म करें।
  3. - जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें प्याज डालकर उसे तब तक भुनें। जब प्याज अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें पिसा हुआ अदरक डालकर उसे भी थोड़ी देर तक पकाएं।
  4. - थोड़ी देर बाद उसमें कटा हुआ चिकेन को डालकर उसे भी धीमी आंच पर पकाएं। जब चिकन हल्का पक जाए, तो उसमें नमक डालकर दें। जब चिकन अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें अदरक डालकर फिर से उसे मिलाते हुए पकाएं।
  5. - दूसरी तरफ आलू के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब चिकन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी मिर्च डालकर उसे मिलाते हुए थोड़ी देर तक पकाएं। जब सारी चीजें अच्छी तरह मिल जाए, तो उसमें धनिया पाउडर और चिकन मसाला डालकर उसे फिर से थोड़ी देर तक भुनें।
  6. - जब मसाला और चिकन अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें कटा हुआ आलू डालकर उसे भी चिकन और मसाले के साथ भुनें। थोड़ी देर बाद उसमें टमाटर और हरी मिर्च काट कर रख दें। अब सारी सामग्री को मिलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
  7. - थोड़ी देर बाद उसमें गरम मसाला पाउडर, पानी डालकर और तेजपत्ता डालकर उसे तब तक भुनें, जब तक ग्रेवी गाढा ना हो जाए। जब चिकन का ग्रेवी गाढ़ा हो जाए, तो आप उसे गैस से उतार लें।
  8. - अब एक बर्तन में मसाला चिकन को निकालकर रोटी, चावल या पराठा के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!