राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए आपकी राशि का क्या रहेगा हाल

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 7 राशि वालों की किस्मत पलट जाएगी। इन राशि के लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ें आज का पूरा राशिफल यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं वृषभ राशि वालों का थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है। मिथुन राशि वाले आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। कर्क राशि वाले छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। अब जानिए आज का संपूर्ण राशिफल यहां।

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025

1. मेष- चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में व शनि द्वादश हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। क्रोध से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज का उपाय -शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -01 व 0

2. वृष- चन्द्रमा अष्टम थोड़ा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र इस राशि के गुरु का लाभ लेंगे। वे अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। गुरु इसी राशि में हैं। आज का उपाय -- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -01 व 07

3. मिथुन--- चन्द्रमा सप्तम व गुरु द्वादश शुभ हैं। ऑफिस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -02 व 09

4. कर्क-जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है ।अब शनि नवम शुभ हैं। कभी कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। चन्द्रमा खष्ठम कष्ट दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल का दान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -01 व 09

5. सिंह- सूर्य अब मेष में आ गए हैं। आप बिजनेस में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। मंगल व सूर्य सपोर्टिंग है। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज का उपाय --मसूर व चावल का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ अंक -03 व 09। शुभ रंग -पीला व लाल

6. कन्या- बुध व मंगल शुभ हैं। बिजनेस को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। चन्द्रमा तुला व सूर्य मीन में हैं। अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ अंक -01 व 09। शुभ रंग -पीला व नारंगी

7. तुला--शुक्र व बुध अनुकूल है। जॉब में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। चन्द्रमा इसी राशि में है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। जॉब परिवर्तन में निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 08

8. वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस देंगे। बिजनेस उन्नयन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी 09 परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग-सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 08

9. धनु- चंद्रमा तुला में व सूर्य मेष में हैं। व्यवसाय के लिए शुभ है। बिजनेस के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। आज का उपाय -- धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें। शिव उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -05व 08

10. मकर-चन्द्रमा दशम व सूर्य मेष में है। करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। छात्रों के लिए पंचम गुरु शुभ है। मन में स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें।बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ अंक -04 व 08। शुभ रंग -नीला व लाल

11. कुम्भ- चन्द्रमा भाग्य भाव में है। शनि द्वितीय है।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। गुरु चतुर्थ गोचर में है। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- शंकर जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 09

12. मीन- चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य कष्ट दे सकते हैं। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बना सकते हैं। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। वृक्षारोपण करते रहें। शुभ अंक -03 व 09। आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article