अध्यात्म

Weekly Horoscope 2025: 14 से 20 अप्रैल तक का समय आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना वीकली राशिफल

Weekly Horoscope (14 To 20 April 2025), साप्ताहिक राशिफल: ये सप्ताह कई राशि वालों के लिए खास साबित होगा। हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य देव अपनी राशि बदल रहे हैं। जिसका फायदा लगभग हर राशि के लोगों को मिलेगा। चलिए जानते हैं अप्रैल महीने का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope (14 To 20 April 2025)

Weekly Horoscope (14 To 20 April 2025)

Weekly Horoscope (14 To 20 April 2025), साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह वृश्चिक व धनु राशि के जातक कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मीन व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब इस वीक का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

14 या 15 अप्रैल? जानिए किस दिन से शुरू हो रहा है सौर नववर्ष, जानिए किन राशियों के लिए है शुभ

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025 (Weekly Rashifal 14 To 20 April 2025)

1. मेष-इस राशि के जातक बहुत अच्छे राजनीतिज्ञ, वक्ता व विद्वान होते हैं। बुधवार के बाद कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे। छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति की संभावना है। राजनीतिज्ञ थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष- यह सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब में संघर्ष है। गुरुवार के बाद धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व कन्या मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करें।

3. मिथुन- बुधवार तक मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। इस सप्ताह व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। गुरुवार के बाद जॉब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क- चन्द्रमा का गुरुवार का गोचर धार्मिक कार्यों के संयोग बनाएगा। पीला रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। मकर व तुला राशि का सहयोग ले सकते हैं। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

5. सिंह- व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन आपकी मित्र राशियां है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञों को कठिनाई होगी। सोमवार को चावल का दान करें।

6. कन्या- मंगलवार के बाद व्यवसाय में सुधार होगा। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सिंह व कर्क राशि से लाभ सम्भव है। जॉब में संघर्ष करना होगा। जॉब में मिथुन व मेष राशि का सहयोग प्राप्त करें।

7. तुला- मंगलवार तक व्यवसाय के कारण तनाव मत लें। शनिवार को ज्यादा नकारात्मक विचार से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। मकर व कुम्भ राशि का सहयोग लें।

8. वृश्चिक- जॉब में संघर्ष है। मंगल व चंद्र गोचर गुरुवार के बाद लाभान्वित करेगा। घर पर ही हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सिंह व मेष राशि के लोग आपके लिए इस वीक हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करें।

9. धनु- जॉब में संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार व शनिवार को धन के व्यय के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकती हैं। सोमवार को चावल का दान करें।

10. मकर- इस सप्ताह कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनि की इस राशि से द्वितीय में उपस्थिति व चंद्र गोचर गुरुवार तक आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। व्यवसाय में प्रगति होगी।

11. कुंभ- आप जॉब परिवर्तन की सोच में सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। घर पर ही हनुमान जी का आशीर्वाद लें। नीला व हरा रंग शुभ है। तुला व वृश्चिक राशि का सहयोग लें।

12. मीन- मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन में बहुत प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। शनिवार को व्यवसाय को लेकर किसी से विवाद मत करें। लाल रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। सोमवार को चीनी व चावल का दान करें। विष्णु जी की पूजा करते रहें व गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article