Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 16 नवंबर 2022: रिश्तों के प्रति आप हर तरह से समर्पित हैं और इस अच्छाई को बनाए रखने में आपने बहुत यत्न किए हैं। इस प्रयास में आपकी प्रबल इच्छाएं भी नजर आ रही हैं।
Today Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल
क्या करें – अगर आपने अपने मन में किसी भी तरह के दबाव बना रखे हैं तो उन्हें दूर करने की जरूरत पड़ेगी और रोजमर्रा की छुटपुट चुनौतियों को रुकावट न समझकर उन्हें मार्गदर्शन के रूप में देखना होगा। हो सकता है आपको अपने बड़े बुजुर्गों की आलोचना सहनी पड़े।
क्या न करें – काम और कारोबार में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव न आने दें। यह बहुत भाग्यशाली समय है और इसका पूरा फायदा उठा लें और जितना भी लोगों से समर्थन मिल रहा है उसको भी किसी कमी की नजर से न देखें।
सेहत – सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा क्योंकि मन की परेशानियाँ भी नजर आ रही हैं और बदलते हुए संदर्भ में आने वाले एक महीने में सेहत से जुड़ी चिंताएं भी हो सकती हैं। हो सकता है घर परिवार में किसी अपने की सेहत को लेकर आप चिंतित हों।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक बनी हुई है और शायद इसी वजह से आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं। अगर जमीन ज़्यादाद में निवेश करने का विचार है तो आपका पैसा और आपकी समृद्धि इसमे हर तरह से आपको मदद करती चली जाएगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
