Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 20 नवंबर 2022: मन परेशान है पर वो परेशानियाँ आपने खुद बटोरी हैं। अगर इंसान अपना ही नुकसान करने पर आमादा हो जाए तो फिर उसे कोई भी संभाल नहीं सकता। इस समय आपकी परेशानी यह है की आपके सोच विचार भी बहुत नकारात्मक बने हुए हैं और आप उसमें भी उस तरह का सुधार नहीं ला पा रहे जिसकी जरूरत है।
क्या करें – शांति रखनी होगी और रोजमर्रा की परेशानियों को इतना बढ़ाते चले जाने से बचना होगा की वो समस्या का रूप धरण कर लें। हर छोटी बात को परेशानी समझते चले जाने से भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं जबकि उन्हीं कमियों को अपनी सूझबूझ से और अपने प्रदर्शन से बेहतर किया भी जा सकता है।
क्या न करें – इस बात को समझ लें की पैसा सबकुछ नहीं संभाल सकता पर आपकी सोच कुछ ऐसी बनी हुई है की आप सिर्फ पैसे को ही आधार बनाकर जिंदगी के फैसले करते चले जा रहे हैं, इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है और आपके काम और कारोबार पर भी पड़ सकता है और इसलिए यह खुद की गलतियों भरा योग है जिसके चलते आपको संभलना होगा ताकि आप अपनी ओर से ऐसी कोई गलती न करते चले जाएँ।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता दस्तक दे रहा है और उसमें बहुत सारी अच्छाई भी छुपी हुई है, पर समस्या यह है की आप अपने मन में धैर्य नहीं बना पा रहे और आप उस अच्छाई को उस रूप से देख भी नहीं पा रहे की कोई रिश्ता आपकी जिंदगी में कितना सुख ला सकता है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को भली भांति समझें और रिश्तों से जुड़े रहें। रिश्तों के समर्थन से और सहयोग से आपके काम और कारोबार में चार चाँद लग सकते हैं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में भी इजाफा हो सकता है, तो बहुत अच्छा योग बना हुआ है जिसमें कई चीजें संभली हुई हैं पर कमी फिर भी आपके व्यवहार में है जिस ओर आपको लगातार ध्यान देने की जरूरत है। वैसे भी रिश्ते बेहतर व्यवहार बनाए रखने से ही संभलते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
