Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 17 नवंबर 2022: आपका मन भले ही परेशान रहा है पर अब आप उस दौर से निकल आए हैं। फिर भी लोगों को संभालना और लोगों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। उसके लिए वक्त लगेगा। आपको सबसे बड़ी जरूरत यह पड़ेगी कि अपना धैर्य और अपनी विनम्रता को बनाए रखें।
क्या करें –पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला करते चले जाना ठीक नहीं होगा और पैसे को ले के अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष पैदा करना भी एक बहुत बड़ी गलती होगी, जिसे आपको सुधारना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें –तकदीर आजमाने का समय नहीं है इसलिए गलती ना करते चले जाएं, वैसे भी कोई ऐसा कदम ना उठाएं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए. जिन लोगों से आपको सहयोग मिलना चाहिए अगर वो भी आपके खिलाफ हो जाएं तो कहीं न कहीं आपकी भी गलती होगी.
तकरार और झगड़े - अगर किसी भी तरह का तकरार है तो उसके पीछे आपका नुकसान छुपा हुआ है इसलिए आपको नुकसान की ओर पहले देखना है और बचाव बनाने की कोशिश करनी है. अपने व्यवहार में और अपनी कही हुई बात में अगर आप विनम्रता ले आएंगे तो बहुत सारी चीजों को संभालना आसान होता चला जाएगा.
प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को संभाले रखना कठिन हो रहा है, उसके लिए आपको अपने मन में भरोसा भी जगाना होगा और उस अच्छाई की ओर देखना होगा जो किसी भी रिश्ते में छुपी हो सकती है. सिर्फ खुद को सही साबित करते चले जाना भी ठीक नहीं है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
