Aaj Ka Tula Rashifal 05 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) –लोगों के प्रति भरोसा बढ़ाने का समय है, जबकि आप इस बात को ले के बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं. आपको लगता है कि लोग आपके खिलाफ हैं और आपका नुकसान कर रहे हैं, इसलिए आप लोगों से दूर हटते चले जा रहे हैं.
Tula Rashifal, 05 December 2022
क्या करें –विचार-विमर्श करने से किसी भी बिगड़ी हुई बात को संभाला जा सकता है, पर इस समय कुछ उलटा ही हो रहा है. विचार-विमर्श आपको परेशानियों की ओर ले जा रहा है और बात बिगड़ती चली जा रही है, इसी चीज से बचने की जरूरत है.
क्या न करें –अपने साथी-सहयोगियों को नाराज ना करते चले जाएं और इसलिए उन लोगों के खिलाफ ना सोचते चले जाएं जिनसे आपको मदद की उम्मीद है. कोई गलत फैसला करके अपनी आर्थिक स्थिति को खतरे में डालते चले जाना भी ठीक नहीं है.
धन-दौलत - आपका विचार यह है कि अपनी आमदनी को भी बढ़ाया जाए और अपनी समृद्धि को भी बढ़ाया जाए, पर इस समय की सच्चाई यह है कि रोजमर्रा के खर्चे पकड़ में नहीं आ रहें. जिसकी वजह से बहुत सारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसे संभालना बहुत जरूरी है.
रिश्ते-नाते - घर-परिवार के रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको बहुत सारे प्रयत्न करने होंगे. जो सबकुछ अच्छा लग रहा है, उसके पीछे भी बहुत कुछ हिला हुआ है और मुश्किलें बनी हुई हैं, इसलिए रिश्तों के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
