Aaj Ka Singh Rashifal 07 january 2023 , Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – कई चीजों को लेकर आपका मन परेशान है। मानसिक रूप से भी अस्थिरता भरा समय है जिसके चलते आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा और आप अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों से भी परेशान होते चले जा रहे हैं।
Leo Horoscope 07 January 2023
क्या करें – अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से इस्तेमाल करने का प्रयास करना होगा। उसके लिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा और लोगों से मिलती हुई चुनौतियों को समझने की भी कोशिश करनी पड़ेगी। कोई भी मुश्किल भरा दौर आपको बहुत कुछ सीखाने के लिए ही आता है।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह के तकरार में न पड़ते चले जाएँ इसलिए किसी ऐसे झगड़े को व्यर्थ में हवा न देते चले जाएँ जिसका आपसे कुछ लेना देना नहीं है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आप अपनी जिंदगी का स्थाई हिस्सा बनाना चाह रहे हैं पर ऐसा लगता है जैसे अभी वो अनुकूल वक्त नहीं आया जो आप इतनी बड़ी जिम्मेदारी को संभाल सकें इसलिए थोड़ा सा रुक जाने की जरूरत है।
मेहनत – मेहनत आप कर रहे हैं पर लगता है की आपका हर प्रयास बिखरा पड़ा है और आपकी मेहनत का फल कोई दूसरा लेता चला जा रहा है। इस वजह से आपके मन में बहुत सारी उलझन हो सकती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
