राशिफल

Rashifal 6 April 2024: आज शनि त्रयोदशी के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, शनि देव की विशेष कृपा से बनेगा हर काम

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 6, 2024, 09:43 AM IST

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: जब त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है तो उसे शनि त्रयोदशी कहते हैं। ये दिन मेष, वृषभ समेत कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। जानिए शनि त्रयोदशी में किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

Image

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: शनि त्रयोदशी के दिन कई राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आज मेष राशि के जातकों का नौकरी में परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। किसी नये कार्य की शुरुआत आपको लाभ देगी। तो वहीं वृषभ राशि वालों को नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। लेकिन क्रोध पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि के लोगों का कोई रुका हुआ जरूरी कार्य पूरा होगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का मेष राशिफल

आईटी व बैंकिग जॉब से जुड़े लोग अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका वर्क भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी नवीन कार्य की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। अन्न दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03

आज का वृषभ राशिफल

व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे जिसके लिए शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -07 व 08

आज का मिथुन राशिफल

व्यवसाय से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। करियर सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे, प्रगति अच्छी रहेगी। युवा समय का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय -उड़द का दान करें। शुभ रंग-हरा व सफेद। शुभ अंक-04व 08

आज का कर्क राशिफल

व्यवसाय में अब परिवर्तन का समय आ गया है। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, मानसिक असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय -श्री विष्णु मंदिर जाएं और अन्न दान करें। दीपदान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -01 व 02

आज का सिंह राशिफल

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। करियर प्रोगेर्स को लेकर टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -03 व 09

आज का कन्या राशिफल

बिजनेस में हर कार्य बहुत ही गम्भीरता से करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत हो। जॉब में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। गृह निर्माण पर कार्य अति उत्तम रहेगा। जॉब में भी सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -फलों का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। शुभ अंक -07 व 08

आज का तुला राशिफल

व्यवसाय में परिवर्तन का विचार कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। साइनस के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। आज का उपाय ---हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग, नीला व आसमानी। शुभ अंक -01 व 02

आज का वृश्चिक राशिफल

धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। मन ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 02

आज का धनु राशिफल

बिज़नेस को बेहतर करेंगे। न्यू वर्क को लेकर सीरियस रहेंगे। लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाना है। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

आज का मकर राशिफल

व्यवसाय बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी। आज का उपाय -शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -02 व 06

आज का कुंभ राशिफल

बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। किसी कार्य को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय -भगवान शिव को मधु, बेलपत्र व गंगाजल अर्पित करें। शुभ अंक -04 व 07। शुभ रंग -हरा व आसमानी

आज का मीन राशिफल

छात्रों के करियर में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article