राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मंगलवार का दिन मिथुन, सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, देखें अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: आज का दिन मिथुन और सिंह वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में न्यू चेंज का टाइम है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। वृषभ राशि वाले वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। अब देखें आज का संपूर्ण राशिफल।

मेष- चन्द्रमा -गुरु द्वितीय मंगलमय होकर छात्रों को लाभ दे सकते हैं। जॉब में न्यू चेंज का टाइम है। व्यवसाय में नवीन कांट्रेक्ट से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 02

वृष-आज का दिन चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल गृह निर्माण के मामलों में कुछ नवीन कार्यों की सम्भावनाओं का प्रदान कर सकता है। व्यस्तता में मानसिक अवसाद से बचें। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --03 व 07

मिथुन- चन्द्रमा -गुरु द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का शुभ अंक -05 व 08

कर्क- चन्द्रमा व गुरु एकादश है। बुध तथा शनि अनुकूल हैं। नित नवीन सफलताओं से ऑफिस वर्क में उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है। यदि आप रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --04 व 06

सिंह- दशम गुरु व चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय ---श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 09

कन्या- नवम गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। जॉब प्रमोशन को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।जॉब को नयी दिशा देंगे, आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय-- - बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --05 व 08

तुला- खष्ठम शनि व वृष के चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु अष्टम है।कभी कभी आपका हर प्रयास सफल नहीं होता। जॉब में संघर्ष है।विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --01 व 02

वृश्चिक- सप्तम गुरु- चन्द्रमा जॉब में किसी बड़े दायित्व को लेकर खुश करेंगे। करियर में किसी न्यू पोजीशन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है। शुभ रंग --नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --03 व 05

धनु- खष्ठम गुरु- चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सब अच्छा करेगा। करियर को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें। चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 07

मकर- पंचम गुरु व चन्द्रमा करियर उद्देश्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जॉब में पद उन्नयन संभावित है।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक --03 व 06

कुम्भ-आज चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। ऑफिस कार्यों में अति व्यस्त होने कारणों से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न व तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 08

मीन-- चन्द्रमा व गुरु तृतीय व इस राशि में गोचर करते शनि बिजनेस को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने स्टडी में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अनार दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article