अक्षय तृतीया पर किसकी पूजा होती है, जानिए इस दिन क्या-क्या करना चाहिए

Akshaya Tritiya Par Kiski Puja Hoti Hai (अक्षय तृतीया पर क्या करना चाहिए): इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। यहां आप जानेंगे अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के अलावा और क्या कुछ करना चाहिए।

अक्षय तृतीया पर क्या-क्या करना चाहिए?

अक्षय तृतीया पर क्या-क्या करना चाहिए?

Akshaya Tritiya Par Kiski Puja Hoti Hai (अक्षय तृतीया पर क्या करना चाहिए): वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस बार यह महापर्व 30 अप्रैल 2025 को है। इस दिन मांगलिक कार्य, मुंडन, शादी विवाह, बहू का प्रथम बार चौका छूना, दुकान की ओपनिंग, व्यापार का प्रारंभ और सारे शुभ कार्य किये जाते हैं। इसके अलावा इस दिन दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। वहीं सोने की खरीदारी के लिए ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं अक्षय तृतीया पर क्या-क्या कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Shubh Muhurat 2025)

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व के दिन पूरा दिवस आपको शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है जो कि बहुत ही सौभाग्य की बात है। बुधवार होने के कारण राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक का है।

इस मूलांक के लोगों के लिए अक्षय तृतीया रहेगी खास, नोटों की होगी बरसात

अक्षय तृतीया पर किसकी पूजा होती है (Akshaya Tritiya Par Kiski Puja Hoti Hai)

इस महापर्व को श्री विष्णु भगवान की पूजा माता लक्ष्मी के साथ साथ करना चाहिए। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ और श्री सूक्त का पाठ जीवन में धन, यश, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति करायेगा। भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित कीजिये और पीला वस्त्र धारण कराके सुगन्धित अगरबत्ती जलाकर घी का 9 दीपक जलाइए और तब पूजा प्रारम्भ करिए।

Akshaya Tritiya पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो 5 रुपये की ये छोटी सी चीज तो जरूर ही खरीद लाएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

अक्षय तृतीया पर क्या-क्या करना चाहिए (Akshaya Tritiya Par Kya Kya Karna Chahiye)

करें दान- यह माह गर्मी का होता है और इस दिन दिया गया दान कभी नष्ट नहीं होता उसका फल आपको इस जन्म के साथ साथ कई जन्मों तक मिलता रहता है। इस दिन लोगों को मीठा खिलाइये और शीतल जल पिलाइये। छाता, घट और पंखे का दान कीजिये। मंदिरों में वाटर कूलर लगवाये और भंडारा करवाते हुए मिठाई खिलाइये और शीतल जल पिलाइये इससे आपको बहुत पुण्य की प्राप्ति होगी जिसका कभी क्षय नहीं होगा।

करें उपाय- जो लोग बीमारियों से ग्रषित हैं उनको इस दिन आरी राम रक्ष स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। चांदी के सिक्के और स्वर्ण आभूषणों की खरीददारी करिए। नए वस्त्र धारण करिए और मंदिर में अन्न और फल का दान करिए। अस्पतालों में मीठा, जल और फल का वितरण करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

माता-पिता का लें आशीर्वाद- इस दिन अपने मित्रों को और विद्वानों को धार्मिक पुस्तक का दान करने से देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। विद्यार्थियों को इस दिन कठिन परिश्रम का प्रतिज्ञा करना चाहिए। छात्रों को दृढ़ संकल्पित होके आज ईश्वर के सामने यह संकल्प लेना चाहिए कि हम आज से कठिन परिश्रम करेंगे और माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ साथ गुरु का भी आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए क्योंकि माता, पिता और गुरु का आशीर्वाद आज के दिन अनंत गुना फलदायी होता है।

रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ- इस दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करना चाहिए। यह एकदम नयी बात इसलिए आ गयी क्योंकि इस कांड में भगवान राम ऋषियों और महान संतों को दर्शन देते हैं और उनके जन्म जन्मान्तर के पुण्य का फल प्रदान करते हैं। इस काण्ड का पाठ करने से भगवान श्री राम की भक्ति प्राप्त होती है।

लें संकल्प- अक्षय तृतीया आपके लिए वह सुअवसर है जिससे आपके जीवन की दिशा और दशा ही तय हो जायेगी। इस दिन संकल्प लें कि हम कर्म की पराकाष्ठा और अपने जीवन में अच्छे कर्मों का समावेश करेंगे। यह संकल्प आपका अक्षय रहेगा और आपको भगवत कृपा स्वतः प्राप्त हो जायेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited