Aaj ka Rashifal (18-May-225): मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या जानिए आज किस राशि की किस्मत में क्या लिखा है?

Aaj Ka Rashifal: 18 मई 2025, Sunday Dhanu, Makar Aane Wale kal ka Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (18 मई 2025): मेष राशि वालों को बिजनेस में तरक्की मिलेगी। नौकरी वालों के लिए भी दिन बढ़िया है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। वृषभ वालों को बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राशि वाले नौकरी में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। अब जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

प्रवचन: जब कहीं सुकून ना मिले, तब पढ़ें बाबा नीम करोली के ये दिल छू लेने वाले विचार

मेष- चन्द्रमा इसी राशि से दशम में व शनि द्वादश हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। क्रोध से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।उपाय -शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -03 व 09

वृष- चन्द्रमा नवम भाग्य वृद्धि करेंगे। कर्क का मंगल व्यवसाय बेहतर कर सकता है। बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र गुरु गोचर का लाभ लेंगे। आवे अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। गुरु इसी राशि में हैं।उपाय -- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 08

मिथुन-- चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं हैं। ऑफिस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -01 व 03

कर्क- चन्द्रमा सप्तम हैं। करियर व बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। अब शनि नवम शुभ हैं। कभी कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। शनि आर्थिक कष्ट दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल का दान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

सिंह- सूर्य अब वृष में आ गए हैं, जॉब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। अष्टम शनि सपोर्टिंग है। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है। उपाय --सात अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ अंक -01 व 02। शुभ रंग -पीला व नारंगी

कन्या- पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं। बिजनेस को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। चन्द्रमा मकर व सूर्य वृष में हैं। अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं , समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ अंक -02 व 03। शुभ रंग -पीला व लाल

तुला--चतुर्थ चन्द्रमा माता व घर के लिए अनुकूल है। करियर में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। चन्द्रमा इसी राशि में है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। जॉब परिवर्तन में निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -01 व 02

वृश्चिक-कर्क के मंगल व तृतीय चन्द्रमा करियर में प्रोग्रेस देंगे। बिजनेस उन्नयन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। उपाय --श्री विष्णु मन्दिर जाएं व इनकी 04 परिक्रमा करें। पुस्तक का दान करें। शुभ रंग-सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 05

धनु- चंद्रमा मकर में व सूर्य वृष में हैं। व्यवसाय के लिए शुभ है। बिजनेस के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। उपाय -- धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें। शिव उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04व 08

मकर-चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्ष वृष में है। जॉब के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। छात्रों के लिए चन्द्रमा व गुरु परम शुभ है। मन में स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें।बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उपाय -शंकर जी उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ अंक -04 08। शुभ रंग -नीला व लाल

कुम्भ- चन्द्रमा द्वादश भाव में है। शनि द्वितीय है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर सपोर्ट में है। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय -- शंकर जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -01 व 02

मीन- चन्द्रमा एकादश बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बना सकते हैं। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें। अन्न दान भी करते रहें। शुभ अंक -01 व 02। शुभ रंग -लाल व सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited