राशिफल

Aaj ka Rashifal (17-May-2025): आज शनि महाराज 4 राशियों को देंगे शुभ फल, करियर में दिलाएंगे अपार सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal: 17 मई 2025, Saturday Dhanu, Makar Aane Wale Aaj ka Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj ka rashifal 17 may 2025

Aaj Ka Rashifal (17 मई 2025): वृषभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वालों को करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष- ज्येष्ठ माह पंचमी को चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव व गुरु द्वितीय होकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक --01 व 02

वृष- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में है। जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक --04 व 06

मिथुन-आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 06

कर्क-खष्ठम चन्द्रमा व एकादश गुरु बिजनेस के लिए मंगलमय हैं। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग ---पीला व लाल। आज का शुभ अंक --03 व 06

सिंह-राशि स्वामी सूर्य अब वृष व चन्द्रमा पंचम हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तनाव से बचें। उपाय ---श्री गणेश जी की करें। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--01 व 0व

कन्या-चतुर्थ चन्द्रमा व गुरु एकसाथ भाग्य भाव में हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। उपाय ---सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --06 व 07

तुला-आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा धनु में शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य व क्रोध से बचें। उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला। शुभ अंक ---05 व 08

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे। चन्द्रमा द्वितीय शुभ है। ऑफिस डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 07

धनु- चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।आज व्यवसाय में आपके मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान लाभदायक है।शुभ रंग --पीला व लाल।आज का शुभ अंक --01 व 03

10मकर- चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 06

कुम्भ- चन्द्रमा एकादश व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। बड़े भाई का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उपाय --शिवलिंग का गंगा जल, बेल पत्र व शहद से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक --05 व 08

मीन-चन्द्रमा दशम शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव दे सकते हैं। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा।उपाय ----महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। फलों व जल का दान सहायक है। शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article