Aaj Ka Rashifal 17 July 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कर्क राशि का चन्द्रमा पंचम व गुरु एकादश है। ऐसे में उनके लव लाइफ में तनाव हो सकती है। आज के दिन सिंह राशि के जातक को व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। तुला राशि के जातक को आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कन्या राशि का सूर्य एकादश व चन्द्रमा तृतीय है। इस में बिजनेस में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक को हेल्थ बेहतर रह सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु द्वितीय शुभ है। आर्थिक सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक --02 व 03
वृष
सप्तम चन्द्रमा व इस राशि मे मङ्गल-गुरु शुभ हैं। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक -07 व 08
मिथुन
करियर में प्रोमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वादस है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -असमानी व नीला ।
शुभ अंक --06 व 08
कर्क
चन्द्रमा पंचम व गुरु एकादश है। पंचम गोचर संतान को सफल करेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर,बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -गुड़ व मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
सूर्य द्वादश है। चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहा है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
सूर्य एकादश व चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। व्यवसाय में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --हरा व बैगनी।
शुभ अंक --05 व 07
तुला
द्वितीय चन्द्रमा जॉब को लेकर पद परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें। लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग --हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
सप्तम मङ्गल व गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ हैं। धन आगमन होगा। परिवार सङ्ग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --तिल व उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --05 व 06
धनु
खष्ठम गुरु संघर्ष देगा। व्यवसाय सफल रहेगा । स्टूडेन्र्स स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -महामृत्युंजय महामन्त्र का जप करें।
शुभ अंक --01 व 03
शुभ रंग --लाल व नारंगी
मकर
पंचम गुरु स्टूडेंट्स के लिए शुभ है। बिजनेस बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -गुरु व मङ्गल के बीज मंन्त्र का जप करें।
शुभ रंग-नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
शनि व शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता देंगे। व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक --05 व 07
मीन
आज चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं। जीवन को लेकर खुश रहेंगे ।बिज़नेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ कर सप्त अन्न व फलों का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व हरा ।
शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
