राशिफल

Aaj ka Rashifal (16-May-2025): आज का दिन लाएगा खुशखबरी या चुनौती? जानें राशियों के अनुसार आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2025, Friday Dhanu, Makar Aane Wale Aaj ka Rashifal: हर दिन कुछ नया लेकर आता है कभी खुशखबरी, कभी चुनौतियां, तो कभी जीवन में नए बदलाव। ऐसे में अगर पहले से ही पता चल जाए कि आने वाला दिन कैसा रहेगा, तो हम न केवल आने वाले समय के लिए बेहतर योजनाएं बना सकेंगे, बल्कि उन गलतियों से भी बच सकेंगे जिनसें हमें नुकसान हो सकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal 16 May 2025

Aaj Ka Rashifal (16 मई 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। चाहे बात करियर की हो, रिश्तों की, सेहत की या फिर आर्थिक स्थिति की—राशिफल से हमें इस बारे में आसानी से पता चल जाता है कि ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का हमारे जीवन पर कैसा असर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि ज्योतिष अनुसार आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है। क्या आपका भाग्य साथ देगा या आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? यहां हम जानेंगे हर राशि का हाल।

मेष- गुरु द्वितीय व चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका वर्क भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी नवीन कार्य की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें। उपाय -गाय को पालक खिलाएं। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -02 व 09

वृष- जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। चन्द्रमा अष्टम हेल्थ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब करेंगे। छात्र अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे।क्रोध व इमोशन पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उपाय --स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे जिसके लिए शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -04 व 07

मिथुन- चन्द्रमा सप्तम हैं। आज व्यवसाय से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। छात्रों का करियर सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय -श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग-आसमानी व नीला। शुभ अंक-05 व 08

कर्क- चन्द्रमा खष्ठम व नवम गुरु व्यवसाय के लिए बहुत बेहतर है। जॉब में प्रोग्रेस का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन के आगमन व व्यय का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दीपदान अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -01 व 02

सिंह- चन्द्रमा पंचम रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में वर्क के दबाव के बाद भी टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। उपाय -अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -07 व 09

कन्या- चन्द्रमा चौथे भाव में रहेंगे।घर परिवार के प्रति लापरवाही मत हो। जॉब में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। गृह निर्माण पर कार्य अति उत्तम रहेगा। जॉब में भी सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। उपाय -श्री सूक्त का पाठ व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -03 व 08

तुला-चन्द्रमा तृतीय रहेंगे। गुरु व शनि अनुकूल हैं। जॉब में परिवर्तन का विचार कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। उपाय ---हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।शुभ रंग- हरा व आसमानी। शुभ अंक -03 व 09

वृश्चिक- चन्द्रमा द्वितीय गोचर में व शनि मीन में धन वृद्धि को सफल बनाएंगे मित्रों संग धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग -नीला व पीला। शुभ अंक -04 व 06

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को लेकर सीरियस रहेंगे। लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाना है। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09

मकर- एकादश चन्द्रमा व्यावसायिक लाभ देगे। बिजनेस में कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी। उपाय -शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 08

कुम्भ- चन्द्रमा एकादश भाव में है। शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय में हैं। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उपाय -भगवान शिव को मधु व गंगाजल अर्पित करें। शुभ अंक -03 व 08। शुभ रंग -बैगनी व हरा

मीन- चन्द्रमा दशम बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते देंगे। व्यवसाय में कुक नवीन कार्यों को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग व गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article