अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इस मूलांक का स्वामी मंगल होता है। जिसे ज्योतिष में भूमि, ऊर्जा, पराक्रम और सैन्य बल का प्रतीक माना गया है। इस मूलांक वालों के बारे में कहा जाता है कि मंगल की कृपा से इन्हें जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं होती।
ज्योतिष में मंगल को भूमि, भवन और संपत्ति का कारक माना जाता है। कहते हैं मूलांक 9 वालों की कुंडली में यदि मंगल शुभ स्थिति में हो तो उन्हें पैतृक संपत्ति, जमीन-जायदाद या कृषि भूमि सहज रूप से प्राप्त होती है।
मूलांक 9 वाले व्यक्ति अक्सर रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, आर्मी, पुलिस, टेक्निकल फील्ड या पैतृक व्यवसाय से जुड़ते हैं। ये संपत्ति बनाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
मूलांक 9 वाले जब कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं तो उसे पाने के लिए पूरा जीवन झोंक देते हैं। वे हार मानने वालों में से नहीं होते। मंगल हर समय इन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
मूलांक 9 के लोग अपना काम करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर सकते। ये रिस्क लेने में माहिर होते हैं इसलिए ये बिजनेस में खूब सफल भी होते हैं।
मंगल की कृपा के कारण मूलांक 9 वाले लोग जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और ये लड़कर जीत हासिल करने में भी सफल रहते हैं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)