राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 राशियों के लिए धन लाभ का बन रहा शुभ संयोग, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है तो वहीं वृषभ राशि वालों के लिए ये दिन पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास है। ला के चन्द्रमा व वृष के गुरु आर्थिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। वृषभ राशि वाले आज टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए ये दिन व्यवसाय के लिहाज से अच्छा है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अब जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

आज का राशिफल 12 मई 2025

मेष- तुला के चन्द्रमा व वृष के गुरु आर्थिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। अब प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 09

वृष-राशि स्वामी शुक्र व मंगल अनुकूल हैं। खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं रहेंगे। पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -अन्न व तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -03 व 06

मिथुन-आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा पंचम व गुरु व्यय भाव में है। शनि दशम भाव में हैं। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -02 व 05

कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। जॉब प्रमोशन में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु आर्थिक शुभ है।आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व पीला। शुभ अंक -01 व 03

सिंह- चन्द्रमा तृतीय हैं। शनि मीन में हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। सूर्य मेष में हैं इसलिए समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -04 व 06

कन्या- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु नवम में है। मीन के शनि शुभ हैं। टीचिंग बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करते रहें। शुभ रंग-हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 09

तुला- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। बिजनेस व जॉब को लेकर खुश होंगे। पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय- घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। क्रोध से बचें। शुभ रंग -नीला व बैगनी।शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक-चन्द्रमा द्वादश अनुकूल रहेगा। जमीन या मकान क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -04 व 08।शुभ रंग -सफेद व हरा

धनु-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। मंगल स्वास्थ्य से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। गुरु व चन्द्रमा मंगलमय है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

मकर--राशि स्वामी शनि तृतीय हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। चन्द्रमा तुला व गुरु वृष में है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय -शिवलिंग को बेल पत्र, गंगा जल व मधु अर्पित करें। तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -हरा व असमानी। शुभ अंक -02 व 08

कुम्भ- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ हैं। जॉब में प्रमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -03 व 05

मीन- चन्द्रमा अष्टम व शनि इसी राशि में हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें। धार्मिक अनुष्ठान से मन खुश रहेगा। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article