अध्यात्म

Chandra Grahan Purnima 2025: पूर्णिमा पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 5 राशियों को मिलेगा करियर और रिश्तों में बड़ा लाभ

Chandra Grahan Purnima 2025: बता दें साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लग चुका है और अब सभी को साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है। ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगेगा। जानिए इसका किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

Chandra Grahan Purnima 2025

Chandra Grahan Purnima 2025: चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है पर हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं होता है। लेकिन जब पूर्णिमा के समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में आ जाएं, तब ही चंद्र ग्रहण होता है। इस साल ये स्थिति दो बार बन रही है। जिसमें से 14 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण लग गया है और अब दूसरा 7 सितंबर की रात को लगने जा रहा है। इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा रहेगी। चलिए जानते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत खोल देगा।

इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव

कन्या (Virgo)- कन्या राशि के लिए यह ग्रहण कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत दे सकता है। नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने और आत्म-विश्वास बढ़ाने का यह उत्तम समय है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण पारिवारिक संबंधों में सुधार और मानसिक स्पष्टता लाने वाला हो सकता है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं और नई समझ विकसित हो सकती है। धन-धान्य के शुभ संयोग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि के लिए यह समय आत्म-चिंतन और आंतरिक विकास का है। यह ग्रहण उन्हें जीवन के उद्देश्य पर पुनर्विचार करने और नई दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर सकता है। करियर में बेशूमार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन (Pisces)- यह ग्रहण मीन राशि वालों को भरपूर लाभ दे सकता है। करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। समय शुभ दिखाई दे रहा है।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ वालों को भी इस ग्रहण से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। हर काम में भाग्य साथ देगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article