Aaj Ka mithun Rashifal 25 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –मन परेशान है और आप लोगों को अपनी परेशानियां जाहिर कर रहे हैं और इसी से आपकी मुश्किलें भी बढ़ती चली जा रहे हैं. अपनी मुश्किलों को जबान पर लाने से परेशानियां कम नहीं होती बल्कि बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि आपकी मानसिकता उससे जुड़ी रहती है और आप असंतोष को अपने ऊपर हावी करते जाते हैं. इस समय ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है.
Mithun Rashifal, 25 December 2022
क्या करें –इस अच्छाई को समझने को कोशिश कर लें कि आपने लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास किया है, लोगों ने भी आपको समझने में अपना पूरा योगदान दिया है. रिश्तों का तालमेल इसी रूप से बनता है और हालात संभलते हैं. जितना लोगों पे भरोसा करते चले जाएंगे, उतना ही तालमेल बढ़ता चला जाएगा.
क्या न करें –अपने आस-पास के लोगों को अपने खिलाफ ना करते चले जाएं, अगर वो आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उनसे उलझें नहीं बल्कि विचार-विमर्श के माध्यम से हालात को संभालने की कोशिश कर लें.
रूकावटें और चुनौतियों - जिंदगी की रूकावटें हमेशा बनती हैं पर अपनी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है. अगर पैसा फंस जाए तो रूकावटें भी बढ़ जाती हैं और इसी चीज को संभाल लेने की जरूरत है.
प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में ज्यादा भरोसा बनाना होगा और दर्शाना होगा, तभी जा के रिश्ता पनप पाएगा और फलेगा फुलेगा. आप जो भी कर रहे है, उसमें आपको बहुत सारी शांति बनाए रखनी होगी.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
