Aaj Ka mithun Rashifal 07 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – काम और कारोबार को लेकर कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिनका फायदा उठाया जा सकता है। कोशिश करेंगे तो अपनी मेहनत से आप अपनी आर्थिक स्तिथि को भी सुधारते चले जाएंगे पर उसके लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी एक नजर रखनी होगी।
Gemini Horoscope 07 January 2023
क्या करें – कामकाज को बढ़ावा देने के लिए आपको काम के प्रति अपनी लगन बढ़ानी होगी और आप देखेंगे की आपको सफलता और तरक्की मिलती चली जाएगी। अगर आप ऊंचे ओहदे पर पहुँच जाएँ तो आप अपने हिसाब से बहुत कुछ कर भी पाएंगे।
क्या न करें – जिंदगी की रोजमर्रा की रुकावटों को नज़रअंदाज़ न करें। बढ़ते हुए खर्चों का योग बना रहना भी एक तरह की रुकावट है जिस ओर आपको ध्यान तो देना ही पड़ेगा। मुश्किल कैसी भी क्यों न हो पर अपने प्रदर्शन को कम करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों के प्रति अच्छाई बनी रहेगी तो सबकुछ संभला रहेगा और इस प्रयास में आपकी कोशिशों ने आपका भरपूर योगदान दिया है। जिसके चलते इस समय की अच्छाई आपके लिए हर तरह से बनी हुई है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालने के लिए अभी भी थोड़ा सा वक्त लगेगा। अब ऐसा समय बनता चला जा रहा है जिसमें आप एक कदम आगे बढ़ाएं और एक कदम पीछे भी हटा लें इसलिए असमंजस भरा दौर है जिसमें रुकावटें ज्यादा नजर आ रही हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
