Aaj Ka Makar Rashifal 07 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – मन परेशान है और लोगों से भी उलझनें हो सकती हैं। वैसे भी लोगों को खुश करना आसान नहीं होता पर अपना धैर्य बनाए रखते हुए आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
मकर राशिफल, 7 जनवरी
क्या करें – मेहनत से जुड़ा जो भी रास्ता चुना है उस पर एक एक कदम आगे बढ़ते चले जाएँ पर काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचे रहें। जिंदगी की स्थिरता बनी रहेगी तो बहुत कुछ संभव हो पाएगा।
क्या न करें – किसी भी तरह की सफलता के चलते अपने व्यवहार को बहुत ज्यादा सख्त न बनाएं क्योंकि ऐसा करने से आप लोगों को नाराज करते चले जाएंगे और इस समय वही ठीक नहीं है।
खर्चे और नुकसान – खर्चों भरा समय है और इसलिए परेशानियाँ भी बनी हुई हैं। जब खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएँ तो नुकसान जैसी स्तिथि पैदा हो जाती है पर आप इस बात को समझ नहीं पा रहे और गलती होती चली जा रही है।
काम और कारोबार – कामकाज की स्थिति ठीक है जिसके चलते स्थिरता बनी हुई है पर किसी भी तरह का खतरा मोल लेना ठीक नहीं है। अगर मन परेशान रहे तो भी हालात बिगड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा सा सतर्क रहने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
