अध्यात्म

ज्योतिष: आ गया है कुंभ राशि वालों का गोल्डन टाइम, 2027 तक सब रहेगा बढ़िया

Astrology: ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए अगले ढाई साल बेहद शानदार रहने वाला है क्योंकि शनि इस राशि में चांदी के पाये से चल रहे हैं। शनि का ये पाया अपार धन देने वाला माना गया है।

Image

आ गया है कुंभ राशि वालों का गोल्डन टाइम

ज्योतिष: कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है लेकिन ये चरण इनके लिए शुभ साबित होगा। क्योंकि शनि इस राशि में चांदी के पाये से चल रहे हैं। ऐसे में 2027 तक का समय कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। लेकिन यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हैं और कोई ग्रह पीड़ित अवस्था में नहीं है उनके लिए ये समय बेहद शुभ रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अटके हुए सारे काम बनने लगेंगे। जानिए और क्या कुछ खास होने वाला है कुंभ राशि वालों के जीवन में।

2027 तक कुंभ वालों की रहेगी मौज

कुंभ राशि वालों के लिए अगले ढाई साल काफी बढ़िया साबित होंगे। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। विदेश में नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। घर-परिवार का माहौल भी इस अवधि में शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

शनि साढ़े साती से कब मिलेगी मुक्ति

कुंभ राशि वालों को 3 जून 2027 को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी क्योंकि इस दिन शनि मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए इस राशि पर फिर से साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इस साढ़े साती की अवधि 20 अक्टूबर 2027 से लेकर 22 फरवरी 2028 तक रहेगी। इस तरह से देखें को कुंभ वालों को शनि की इस दशा से पूर्ण रूप से मुक्ति 23 फरवरी 2028 को ही मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article