राशिफल

4 May 2025 Rashial: भानु सप्तमी का दिन इन 4 राशियों के लिए है शुभ, सूर्य देव की कृपा से आज सफलता चूमेगी कदम

4 May 2025 Rashial: आज भानु सप्तमी है। ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आज मेष राशि के लोगों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।

Image

4 May 2025 Rashial

मेष- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के करियर के मार्ग में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष- अब जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध व तनाव पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। शुभ रंग --लाल व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 08

मिथुन-आज का दिन छात्रों के करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय --श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। आज का शुभ अंक --02 व 08

कर्क- चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में कुछ रुके कार्यों को आज पूर्ण कर सकते हैं। अभी तक लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बिजनेस में आशातीत सफलता नहीं मिल रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय ---श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --03 व 08

सिंह- सूर्य नवम व चन्द्रमा द्वादश है।रियल स्टेट व गारमेंट्स बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। राजनीतिज्ञ सफलता प्राप्त करेंगे। मंगल आत्मबल को मजबूत करेंगे। जॉब में अपना वर्क और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 03

कन्या- कर्क के चन्द्रमा व वृष के गुरु दिवस को मंगलमय करेंगे। बिजनेस की अग्रिम योजनाओं को टालें मत, सकारात्मक दिशा में कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिवलिंग को गंगाजल व बेल पत्र अर्पित करें। चावल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 06

तुला-- शुक्र व बुध अनुकूल हैं। मैनेजमेंट,आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। आज का शुभ अंक --03 व 08

वृश्चिक- मंगल आत्मबल को स्ट्रांग करें। चन्द्रमा नवम हैं। आर्थिक उन्नयन से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ अंक --02 व 07 आज का शुभ रंग -लाल व पीला

धनु- चन्द्रमा अष्टम है। वृष के गुरु व मीन के शनि आपके लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न दान करते रहें। शुभ अंक --01 व 09 आज का शुभ रंग --बैगनी व हरा

मकर- चन्द्रमा सप्तम व गुरु पंचम छात्रों के लिए मंगलमय हैं। छात्रों का करियर में परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा।परिश्रम बढ़ा दें। अपनी धार्मिक व आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय ---भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 06

कुम्भ-आप परिवार को लेकर खुश लेकिन कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। शनि राशि स्वामी होकर द्वितीय हैं। न्यू बिजनेस डील के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -कनकधारास्तोत्र का पाठ व अन्न दान करें। शुभ अंक --05 व 06। आज का शुभ रंग -सफेद व लाल

मीन-चन्द्रमा पंचम व शनि इसी राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे, अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व पिता का बहुत योगदान रहेगा।किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर संभावित है। आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article