अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 4 May 2025: आज है भानु सप्तमी, जानिए आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशा शूल समेत

Aaj Ka Panchang 4 May 2025: आज वैशाख अष्टमी है। सूर्योपासना करें। सूर्य उपासना बहुत पुण्यदायी होता है। माता दुर्गा जी की उपासना पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। शिवपुराण का पाठ करें। देखें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 4 May 2025

Aaj Ka Panchang 4 May 2025: आज धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शालीग्राम भगवान का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान भी करते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

आज का पंचांग 4 मई 2025

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत- 2082

माह-वैशाख,शुक्ल पक्ष

तिथि - सप्तमी

पर्व-रविवार व्रत

दिवस -रविवार

सूर्योदय-05:40am

सूर्यास्त-6:56pm

नक्षत्र- पुष्य

चन्द्र राशि - कर्क,स्वामी ग्रह-चन्द्रमा

सूर्य राशि- मेष

करण-- गरज

योग-शूल

4 मई 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:58 am से 12:49 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:24pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:05m से 05:09am तक

अमृत काल- 06:02am से 07:43am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:21तक रात

संध्या पूजन- 06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article