29 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ग्रह की चाल में आज का दिन मेष राशि के लिए अच्छा रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। कन्या राशि के जातक को मित्रों का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि के जातको को काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं कुंभ राशि के जातक बिजनेस में सफल हो सकते हैं और मीन राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल व चन्द्रमा बिजनेस को नई गति देंगे। आप अपना कार्य परिश्रम से हल करते रहें। आज की मेहतन कल का पुरस्कार रहेगा।टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। खान पान पर नियंत्रण करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।
आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें।मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
जॉब में विवाद की सम्भावना है ।धार्मिक अनुष्ठान से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। अभी आप एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में कुछ तनाव रहेंगे।स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय --मूंग का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़ा टफ रहने वाला है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें।ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ उन्नति कराएगा।उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -01 व 09
कर्क
जॉब में लगातार सफलता मिल रही है। चन्द्रमा व मङ्गल अनुकूल हैं। रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में विवाद आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ तथा गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक --02 व 08
सिंह
जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ में तनाव रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में पढ़ाई करें।मन को आध्यात्मिक बनाएं।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ कर धार्मिक पुस्तकों का दान करें। कम्बल भी वितरित करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
व्यावसायिक सफलता रहेगी। मित्रों सङ्ग घूमने का भी अब आपने समय निकाल लिया है। बुध बेहतर है। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं ।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है।
आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।मूंग व लाल कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व असमानी।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। जॉ ब में लगातार आप प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। छात्र कोर्स के दबाव को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। बहुत ज्यादा वाद विवाद से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी।वाणी में माधुर्यता का रस घोलना होगा। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।चिन्तामुक्त रहें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।ऑफिस में प्रसन्ता का वातावरण होगा। जॉब में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन संतुष्ट रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक --07 व 08 ।
शुभ रंग -लाल व पीला
धनु
गुरु छात्रों को प्रगति देंगे । जॉब में अपने बेहतर कार्यों के लिए ऑफिस में आप जाने जाते हैं लेकिन इतना परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो पा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के वर्क दबाव को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। सायंकाल लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -06 व 08
मकर
शनि व चन्द्रमा अनुकूल है। व्यवसाय में अकस्मात बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा; अपने बड़े प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें । जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।धार्मिक यात्रा का विचार आएगा।वाणी पर नियंत्रण रखें। तिल का दान करें
।शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
कुम्भ
बिजनेस में सफलता है वहीं जॉब से परेशान रह सकते हैं। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। अपने स्टडी को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ अच्छा हो सकता है।
आज का उपाय -मसूर का दान करें। अन्न दान भी करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मीन
जॉब में आशातीत सफलता है। प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ,व्यवसाय को सही दिशा दें। जॉब की प्रोन्नति में आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे ।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -02 व 03।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
